आज के समय में नशा (Addiction) सिर्फ एक व्यक्तिगत समस्या नहीं रह गई है, बल्कि यह पूरे समाज और परिवार को प्रभावित करने वाली गंभीर चुनौती बन चुकी है। चाहे बात शराब की हो, तंबाकू, गांजा, चरस, अफीम, हेरोइन जैसी ड्रग्स की हो या फिर नई-नई नशीली दवाओं और इंजेक्शन का सेवन करने की—यह लत धीरे-धीरे इंसान की जिंदगी को बर्बाद कर देती है।
ऐसे में नशा मुक्ति केंद्र (De-addiction Centre) एक ऐसी जगह है, जहाँ व्यक्ति को सही वातावरण, उपचार और परामर्श (Counseling) मिलकर वह नशे की गिरफ्त से बाहर निकल सकता है। इस ब्लॉग में हम विस्तार से समझेंगे कि नशा मुक्ति केंद्र क्या है, इसकी ज़रूरत क्यों पड़ती है और यह समाज के लिए किस तरह महत्वपूर्ण है।
